नेपाल में बाढ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को भारत सरकार द्वारा भेजी गयी राहत सामग्री
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
पिछले दिनों नेपाल में आयी बाढ तथा भूस्खलन से काफी भौतिक तथा मानवीय क्षति पहुंची है। विपदा इस घड़ी में बाढ एवं भूस्खलन पीड़ित परिवारों के लिए आपातकालीन राहत सामग्री की एक खेप भारत सरकार की ओर से द्वितीय सचिव नारायण सिंह ने बांके जिला अधिकारी खगेन्द्र प्रसाद रिजाल को हस्तांरण किया।
मानवीय सहायता की खेप में 4.2टन तिरपाल, स्लीपिंग बैग,कंबल,क्लोरिंग की गोलियां और पानी की बोतलें सामान हैं।

द्वितीय सचिव की जानकारी के अनुसार भारत सरकार अन्य स्वच्छता बस्तुओंऔर दवाओं की व्यवस्था कर रही है जो जल्द ही पहुंचाई जाएगी। भारत सरकार विपदा की इस घड़ी में भारत पहला देश हैं जो मानवीय सहायता की हैं।2015में नेपाल में आए भूकंप में सवसे पहले भारत सरकार ने मानवीय सहायता शुरू की थी।अपना सबसे बड़ा आपदा राहत अभियान ‘आपरेशन मैत्री चलाया था। इसी तरह नवंबर 2023में जाजरकोट में आए भूकंप में भारत सरकार राहत सामग्री के साथ भी की थी।












