Advertisement

जाँता की इस महिला की मानसिक स्थिति खराब,बच्चे के साथ तीन-चार दिन से लापता

जाँता की इस महिला की मानसिक स्थिति खराब,बच्चे के साथ तीन-चार दिन से लापता

मुजफ्फरपुर।संवाददाता।

गायघाट थाना क्षेत्र के जाँता डीह गांव की निवासी आरती कुमारी (पिता- गनौर साह) पिछले तीन-चार दिनों से अपने बच्चे के साथ लापता हैं। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

 

परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन और स्थानीय लोग उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। यदि किसी को भी आरती कुमारी और उनके बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस या परिजनों से संपर्क करें।