Advertisement

पेड़ से संदिग्ध अवस्था में युवती का लटका मिला शव, जांच के लिए एसपी ने एसआईटी गठित किया

चंपारण की खबर::
पेड़ से संदिग्ध अवस्था में युवती का लटका मिला शव, जांच के लिए एसपी ने एसआईटी गठित किया

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिले के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित बैधनाथपुर गांव निवासी हरि ठाकुर की बेटी नीति कुमारी की संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकता शव मिला है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस हत्या की आशंका पर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई राजू ठाकुर ने बताया कि शराब तस्कर घर के बाहर ही गाड़ी लगाकर शराब की तस्करी करते थे और बार बार मेरी बहन के मना करने के बाद भी वह नहीं माने। वहीं कल देर रात संध्या से ही मेरी बहन गायब हो गई और आज सुबह बगीचे में पेड़ से लटकता हुआ उसका शव बरामद हुआ है।

वही इस मामले में सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने इस संदिग्ध मौत को लेकर कहा की हत्या के एंगल से जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, अगर उनमें कोई दोषी होंगे तो उनको जेल भेजा जाएगा। वहीं एसपी के निर्देश पर इस हत्या मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।