Advertisement

बकाया पैसा मांगने पर जानलेवा हमला,पियर थाना के सिमरा सुहरगंज का मामला

बकाया पैसा मांगने पर जानलेवा हमला,पियर थाना के सिमरा सुहरगंज का मामला

-पीयर थाना में मामला दर्ज
-पुलिस कर रही छानबीन

मुजफ्फरपुर। संवाददाता।

पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा सुहरगंज निवासी शंभू कुमार झा ने पियर थाना को आवेदन देकर बकाया पैसा मांगने पर जानलेवा हमले, मारपीट आदि से संबंधित शिकायत की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उसके बगलगीर राकेश कुमार झा के यहां 10 हज़ार रुपए बकाया है।

इसी पैसा का तगादा करने के कारण 23 तारीख की दोपहर में राकेश कुमार झा एवं अन्य के द्वारा लाठी-डंडा एवं लोहे का रॉड लेकर गाली-गलौज करते हुए दरवाजे पर आकर उसके पुत्र विवेक कुमार के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान पैरवी-पहुंच का धौंस दिखा कर जान से मारने की धमकी भी दी गयी। हमले के दौरान उसका पुत्र विवेक कुमार जख्मी हो गया। बीच बचाव के क्रम में उनकी पत्नी सुनीता देवी के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान चैन एवं नकदी भी निकाल लिया गया। बाद में जख्मी पुत्र को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया।
वहीं इस संदर्भ में पीयर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि मामले से संदर्भित आवेदन मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।