नेपाल: दुर्गा प्रसाई के गिरफ्तारी के लिए नेपाल में जगह -जगह विरोध प्रदर्शन
-प्रदर्शनकारियों ने तीन भारतीय ट्रक में आग लगायी
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
दवा कारोबारी तथा राजतंत्र वापसी के लिए के लिए संघर्ष करने वाले दुर्गा प्रसाई को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इनके गिरफ्तारी के विरोध में पूर्वांचल नेपाल के झापा, पोखरा सहित अन्य जगहों में उनके समर्थक टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। झापा जिला के बुट्टाबारी तथा धाइजन में प्रदर्शनकारियों ने तीन ट्रक में आग लगा दी हैं। जनकपुरधाम में इसका असर नहीं है।












