Advertisement

-भूमि सर्वे में विभिन्न विसंगतियों पर चर्चा एवं विरोध

भाकपा माले का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन 30 को

-भूमि सर्वे में विभिन्न विसंगतियों पर चर्चा एवं विरोध
-माले ने किया संसोधन की मांग

दीपक तिवारी। मुजफ्फरपुर/बन्दरा।

भाकपा माले का बंदरा प्रखंड कमिटी की बैठक सिमरा में आयोजित हुई।बैठक में जिला सचिव कृष्मोहन सहित प्रखंड सचिव रामबली मेहता, संजय कुमार दास, अजीत कुमार, चिंता कुमारी, महेश महतो, चंद्रकला देवी, गीता देवी, देवन मंडल, मो. इसराइल उपस्थित थे।
इस दौरान बिहार में जारी भूमि सर्वेक्षण पर विभिन्न कोनों से उठ रहे सवालों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की बुनियादी मंशा जमीन को गरीबों से छीनकर उसे सरकारी घोषित कर देने की है। कई तरह की विसंगतियां उभरकर सामने आ रही हैं।

भाकपा-माले भूमि सर्वेक्षण में गरीबों, आदिवासियों और अन्य वंचित वर्गों के भूमि अधिकारों पर समुचित रूप से ध्यान देने की मांग करती है, जिसकी उपेक्षा सर्वे में की जा रही है। बरसो बरस से बसे गरीबों को कागज का बहाना बनाकर उनके अधिकार को अवैध घोषित कर दिया जा रहा है। यह गरीबों, किसानों व वंचितों की हकमारी है।
माले के मांग किया है कि भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया को अधिक न्यायपूर्ण, पारदर्शी और समावेशी बनाने की जरूरत है।