Advertisement

तेजस्वी के संवाद यात्रा को लेकर RJD विधायक ने की प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक

तेजस्वी के संवाद यात्रा को लेकर RJD विधायक ने की प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक

मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर में 15 एवं 16 सितंबर को कार्यकर्ता संवाद यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। जिन कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होना है,उन्हें फोटोयुक्त पास निर्गत किया जा रहा है। विभिन्न स्तरों एवं वर्गों के लिए अलग-अलग पास निर्गत होंगे।
संवाद यात्रा की सफलता को लेकर राजद पार्टी के नेताओं ने विभिन्न स्तरों पर जबाबदेही तय कर काम शुरू कर दिए हैं। बन्दरा में राजद कार्यकर्ताओं की प्रखण्ड स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें राजद विधायक निरंजन राय ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी वर्करों की जिम्मेवारी तय की।तेजस्वी के संवाद कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं सार्थकता के साथ हीं इसकी सफलता को लेकर आवश्यक तैयारियों की जरूरतों को बताया।

फोटो युक्त पहचान पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया,तय समयसीमा एवं संख्या में पहुंचने आदि को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों के अलावे प्रखण्ड एवं पंचायत स्तरीय विभिन्न कोषांगों के कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।इसी तरह गायघाट एवं कटरा सहित विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम को लेकर आवश्यक बैठक की प्रक्रिया जारी है।