नरगाकोठी में अंग्रेजी सम्भाषण कार्यशाला प्रारंभ
भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट।
विद्या भारती अखिल भारती शिक्षा संस्थान के निर्देशन में विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के तत्वावधान में गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल नरगाकोठी के विशाल सभागार में बिहार झारखंड में चलने वाले सरस्वती विद्या मंदिर के अंग्रेजी आचार्य की अंग्रेजी सम्भाषण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री ख्यालीराम जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, लिंगवा सेंटर के डायरेक्टर जी ओझा ,विभाग प्रमुख विनोद कुमार,एवं नालंदा तथा पटना के प्रवासी कार्यकर्ता राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया

ख्यालीराम ने कहा कि हम अंग्रेजी सीखने आए हैं किन्तु अपने अंदर अंग्रेजियत नहीं लानी है। यह कार्यक्रम अंग्रेजी कौशल को सुधारने के लिए सबसे अच्छी जगह है। ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा आप अभ्यास के माध्यम से अंग्रेजी बोलने में अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं। खुद पर भरोसा होना क्योंकि आप अंग्रेजी बोलने में सक्षम है, आपके कौशल को प्रदर्शित करने में मदद करता है। वर्तमान समय में अंग्रेजी में प्रवाह व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है।
जी ओझा ने कहा कि अंग्रेजी बोलन और अंग्रेजी जानना दोनो दो बात है। अंग्रेजी बोलना आसान है किंतु अंग्रेजी सीखना बहुत कठिन है ।अंग्रेजी एक ऐसा पुल है जो दुनिया भर के लोगों को जोड़ता है ।यह अंतरराष्ट्रीय संचार व्यापार की भाषा बन गई है। अंग्रेजी जानने से अवसरों की दुनिया खुल जाती है। अंग्रेजी एक वैश्विक भाषा है। अंग्रेजी दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
मंच संचालन राजेश कुमार द्वारा ,अतिथि परिचय अमरेश कुमार द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संगठन मंत्री ख्यालीराम ,कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर जी ओझा , विभाग प्रमुख विनोद कुमार,नालंदा एवं पटना के प्रवासी कार्यकर्ता राजेश कुमार, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ,मीडिया प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ,दीपक कुमार ,आशुतोष कुमार एवं लगभग 20 प्रतिभागी आचार्य उपस्थित थे।
















