Advertisement

कपड़ों में झांकने से बेहतर है,आप बिहारवासियों की दुख, तकलीफ और परेशानियों को देखते:राबड़ी

-कपड़ों में झांकने से बेहतर है,आप बिहारवासियों की दुख, तकलीफ और परेशानियों को देखते:राबड़ी

संवाददाता। पटना।

राजद ने आरोप लगाया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निरंतर महिलाओं की अस्मिता और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं।
राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश जी, किसी के कपड़ो में झांकने से बेहतर होता कि आप बिहारवासियों की दुख, तकलीफ और परेशानियों को देखते।
उन्होंने कहा कि सदन हो, चाहे सड़क हो, चाहे चुनावी मंच हो मुख्यमंत्री सब काम धाम छोड़कर महिलाएं क्या करती हैं? क्यों करती हैं? क्या खाती हैं? क्या ओढ़ती पहनती हैं? बच्चे क्यों पैदा करती हैं? बस इन्हीं सब फालतू बातों में लगे रहते हैं।


उन्होंने कहा कि बताइए कह रहे हैं कि इनके आने से पहले आपके घर की महिलाएं, बहन-बेटियां कपड़े ही नहीं पहनती थी? मुख्यमंत्री जी, यह क्या-क्या कुतर्क गढ़ रहे हैं? राजनीतिक विरोध करना है तो तर्क और तथ्यों से करिए ना की जब मर्जी अपनी तंग सोच और जुबान से महिलाओं की अस्मिता को ठेस पहुंचाएं।
राबड़ी देवी ने कहा कि आप जिम्मेवार पद पर हैं थोड़ा जिम्मेवारी और मर्यादा का ख्याल रखिए।