-गुरु बहनों ने किया शिव चर्चा का आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल
-शिव शिष्य बनने से मनुष्य का जीवन हो जाता है सफल:वीणा गिरी
गया।धीरज।
शनिवार को एकदिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें गुरु बहनों ने शिव महिमा के बारे में लोगों को बताया और चर्चा की। महिलाओं के भजन- कीर्तन और संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। गुरु बहनों ने संयुक्त रूप से चर्चा के दौरान भगवान शिव द्वारा सुझाए गए धर्म अध्यात्म के मार्ग पर लोगों को चलने की प्रेरणा दी। गुरु बहन सीता गिरी के निर्देशन में आयोजित शिव चर्चा में उन्होंने कहा कि सभी के गुरु एकमात्र शिव हैं। शिव भक्ति और चर्चा करने से जीवन के सभी दुःख और कष्ट दूर जाते हैं। उनके जीवन में सुख और समृद्धि ही आती है। गुरु बहन वीणा गिरी ने बताया की शिव शिष्य बनने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने भाग ले रहे लोगों से कहा कि शिव जगत के गुरु हैं अर्थात जितने प्राणी है सभी उनके शिष्य हैं हम सदियों से उनकी भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। यदि हम उन्हें गुरु भाव से याचक बनकर दया मांगेंगे, क्षमा मांगेंगे तो हमारा कल्याण होगा।

आशा भारती ने लोगों से शिव शिष्य परिवार से जुड़ने की अपील की। इस दौरान लोगों के बीच महाप्रसाद भोग का भी वितरण किया गया। इसके पूर्व भगवान शिव के तस्वीर पर गुरु बहनों ने माला फूल और प्रसाद अर्पित कर विशेष पूजा अर्चना की।इसके बाद महा आरती की गई। शिव चर्चा में रीना गिरी,सीता गिरी,वीणा गिरी,आशा भारती,नेहा भारती, चंद्रमणि देवी, पीहू कुमारी एंव बबली कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।














