वैशाली: 15 बोतल शराब के साथ दो कारोबारी धराया
वैधाली/ सुधांशु।
गोरौल थाना क्षेत्र के मोहनपुर मलंग चौक के निकट दवा की दुकान से 15 बोतल विदेशी शराब पकड़ा गया है। अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि दवा के कारोवार के आर में विदेशी शराब का धंधा चलता है। सूचना पर पुलिस पहुची तो पुलिस गाड़ी को देखकर दो लोग भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।

पकड़ाये व्यक्ति की पहचान गांव के ही अरविंद कुमार एवं बहादुरपुर गांव निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है। जब दुकान की तलासी लिया गया तो लगभग 13 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शराब बरामद की पुष्टि करते हुय दो लोगो को मौके से गिरफ्तार करने की बाते कहि है।















