Advertisement

मुजफ्फरपुर: हत्था में अचानक तबियने बिगड़ने से नवविवाहित महिला की मौत

-अचानक तबियने बिगड़ने से नवविवाहित महिला की मौत

-हत्था थाना के महेशपुर की घटना
-पुलिस ने शव को मेडिकल भेजा

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

हत्था थाना क्षेत्र के तेपरी-महेशपुर में एक नवविवाहित महिला(19) की संदेहास्पद मौत की खबर मिली है। घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद हत्था थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। हत्था थाना के अध्यक्ष शशि रंजन ने मंगलवार की देर शाम इस मामले में बताया कि क्षेत्र के तेपरी पंचायत के महेशपुर ग्राम का मामला है। जहां संजीत महतो की पत्नी काजल कुमारी(19) की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए मेडिकल भेज दिया है। मामले में किसी पक्ष ने कोई आवेदन देर शाम तक नहीं दिया है। फिलहाल अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत की बात स्वजनों द्वारा कही गई है।