Advertisement

Breaking: बगहा का कुख्यात वांटेड अपराधी पहाड़पुर में गिरफ्तार

-बगहा का कुख्यात वांटेड अपराधी पहाड़पुर में गिरफ्तार

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

मोतिहारी पुलिस की अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के क्रम में आज अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में एसटीएफ और पहाड़पुर थाना पुलिस टीम की संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई में बगहा का टाप टेन कुख्यात वांटेड अपराधी रविदास उर्फ दास राम को गिरफ्तार किया है ।

इस संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ और पहाड़पुर थाना पुलिस टीम ने भूतहाँ बाजार के समीप छापेमारी कर बगहा पुलिस जिले के 25 हजार रूपये का ईनामी टॉप-10 श्रेणी के एक कुख्यात अपराधी रविदास उर्फ दास राम को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि इस संदर्भ में बगहा पुलिस जिला से संपर्क कर पहाड़पुर थाना पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।