Advertisement

नेपाल: क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर में नौ दिवसीय यज्ञ शुरू

-क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर में नौ दिवसीय यज्ञ शुरू

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।

 

धनुषा जिला स्थित क्षीरेश्वर नगरपालिका के दुर्गा टोल में अवस्थित क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में कर्मेश्वर् मानव सेवा संस्थान जयनगर के द्वारा विश्व कल्याण हेतु 9 दिवसीय महायज्ञ कराई जा रही है। यज्ञ का संचालन संस्था के संस्थापक पंडित चंदेश्वर बाबा एवम् जयनाथ बाबा के देखरेख में संपन्न कराई जा रही है। जहां भारत नेपाल के हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे है। वही जानकारी देते हुए संस्था के रिपेंटेटिव सैलेंद्र कुमार ने बताया कि बाबा के आदेश पर हर वर्ष लोक जन कल्याण के लिए यज्ञ कराई जा रही है। जिसका पूरा खर्च संस्था उठाती है। उन्होंने कहा यज्ञ 13 मार्च से चलकर 23 मार्च को विधिवत पूजा अर्चना कर महाभंडारे के साथ संपन्न किया जाएगा। यज्ञ स्थल पर अखंड सीताराम नाम धुन चल रही है। मिथिला के सुप्रसिद्ध 84 कोस परिक्रमा की एक डोली यहां भी रुकती है। जिसमें हजारों की तादाद में संतो और श्रद्धालुओं का आना होता है। जिसकी भोजन और रहने का पूरी प्रबंध की गई है। यहां अखंड रूप से हवन पूजन भी अंतिम तिथि तक की जायेगी। आपको बता दे कि यज्ञ स्थल प्राचीन काल से ही रामायण से जुड़ी कई रहस्य को समेटे हुए है।

इस बारे में मंदिर के क्षीरेश्वर नाथ धर्म संस्था कार्य समिति के अध्यक्ष मदन घिमिरे और स्थानीय अशोक ठाकुर ने बताया कि माता सीता स्वयं यहां आकर महादेव और भगवान विष्णु का पूजन करती थी। जहां विशाल शिवलिंग स्थापित है। यहां माता पार्वती, गणेश मंदिर, श्री बुढा नीलकंठ नारायण मंदिर और हनुमान मंदिर समेत कई देवी देवता की मंदिर है। उन्होंने बताया कि क्षीरेश्वर सती की छिड़ पतन यही हुआ था। साथ ही भगवान विष्णु के द्वारा महादेव के शिवलिंग स्थापित किया गया है। खैर इतनी पुरानी धार्मिक स्थल होने के बाबजूद भी सरकार का ध्यान इस ओर नही है। यदि इसका समुचित विकास हो जाता है तो धार्मिक दृष्टिकोण से यह स्थल एक अलग विख्याती प्राप्त कर पाएगी। मौके पर हेमंत पंडित, श्याम यादव, उपेंद्र महतो, राकेश राउत, बीरेंद्र साह, कमलेश कुमार और अशोक कीर्तन मंडली के सभी सदस्य उपस्थित थे।