Advertisement

वैशाली : सड़क दुर्घटना में मनियारी के युवक की मौत

-सड़क दुर्घटना में मनियारी के युवक की मौत

 

वैशाली / सुधांशु।

सोमवार की  देर रात्रि गोरौल थाना क्षेत्र के सरैया बऊलिया सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक 23 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। बताया गया है कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मनियारी थाना क्षेत्र के सुबधिया विशुनपुर गांव निवासी रुदल पासवान का 23 वर्षीय पुत्र कन्हाई कुमार अपने ससुराल सरैया बऊलिया से अपने घर लौट रहा था कि कुछ ही दुरी तय करने के बाद सरैया बऊलिया सड़क मार्ग पर जोरदार आवाज हुई। वहां देखा कि एक युवक बाईक से से कुछ दुरी पर पड़ा  है।इसकी सूचना गोरौल थाने को दी गई। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे नजदीक के राजकीय अस्पताल चेहराकला ले गये।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।

वही  पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घटना के समय आवाज को सुन लोगों का मानना है कि कोई अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार फरार हो गया। मृतक कन्हाई की शादी लगभग 6 माह पुर्व सरैया बऊलिया गांव निवासी  मोहन पासवान की पुत्री प्रीती के साथ हुई थी।मृतक कन्हाई दुसरे राज्य में काम करता था जो तीन दिन पुर्व ही अपने घर लौटा था।