-56 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार
-2बाइक भी बरामद
-भेजा गया जेल
-पीयर पुलिस की कार्यवाई
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
पीयर थाना की पुलिस ने 56 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो बाइक भी बरामद की गई है। थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि बड़गांव ढाब में की गई छापेमारी के दौरान शराब एवं बाइक बरामद की हुई एवं तीन कारोबारी इस दौरान गिरफ्तार किए गए। जिसे न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया।














