-बिहार में कल होगा कैबिनेट विस्तार…कल ही NDA में सीट बंटवारे का होगा ऐलान, जानें क्या है BJP का प्लान….
पटना।संवाददाता।
बिहार में एनडीए सरकार का कैबिनेट विस्तार आज यानी गुरुवार को टल गया है. अब शुक्करवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा और शुक्रवार को हीं NDA के बीच सीट बंटवारे की घोषणा होगी . बीजेपी ने मंत्रियों की सूची फाइनल कर लिया है .भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश को भी इसकी जानकारी दे दी है। सम्राट चौधरी ने नेतृत्व के इस निर्णय की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है. बीजेपी की तरफ से इस बात की पुष्टि कर दी गई है. सूत्रों की मानें तो जदयू कोटे के सारे मंत्री को रिपीट किया जाएगा। वहीं भाजपा ने भी अपने कोटे के मंत्रियों की सूची सीएम नीतीश को सौंप दी है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा कोटे के संभावित मंत्रियों की सूची सौंप दी है. सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश से आज करीब आधा घंटा मुलाकात की.माना जा रहा था कि आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा. इसके लिए बुधवार को सीएम नीतीश ने भाजपा से सूची मांगी थी. बुधवार को भाजपा ने अपने संभावित मंत्रियों की सूची नहीं सौंपी थी.इस कारण आज कैबिनेट का विस्तार टल गया है. अब कल विस्तार होगा, साथ हीं एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा भी कल हो जाएगी.

जातिगत समीकरण, क्षेत्रीय समीकरण, समेत सभी बिंदुओं पर भाजपा ने फोकस किया है। मंत्रिमंडल विस्तार से किसी समाज में नाराजगी न हो जाए इसका भी ख्याल रखा गया है। लोकसभा चुनाव में जिस जाति के सांसद का टिकट कटेगा, उस जाति को कैबिनेट में जगह देकर शांत कराने की कोशिश होगी।सूत्रों के अनुसार नीतीश कैबिनेट का शुक्रवार को विस्तार हो सकता है. वहीं एनडीए में चिराग पासवान को पांच सीट दिया गया है. इसके बाद कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर जो फार्मूला तैयार किया गया है, उसके अनुसार यह तय किया गया है कि प्रिंस राज को बिहार में मंत्री पद दिया जाएगा।जदयू के सभी मंत्रियों को रिपीट किया जाएगा, वहीं संजय झा की जगह महेश्वर हजारी मंत्री बनेंगे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से सांसद प्रिंस राज को भी बिहार में मंत्री बनाया जा सकता है। सीएम नीतीश 28 जनवरी को महागठबंधन से नाता तोड़ कर बीजेपी से हाथ मिला लिया था। नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के सीएम के रुप में शपथ ग्रहण किए थे। नीतीश कुमार ने 8 मंत्रियों ने साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाए गए थे। बता दें कि, एनडीए की सरकार बनने के डेढ़ महीने के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है।











