Advertisement

नेपाल: मिथिला परिक्रमा का डोला मटिहानी पहुंचे पर भव्य स्वागत

-मिथिला परिक्रमा का डोला मटिहानी पहुंचे पर भव्य स्वागत

संवाददाता। जनकपुरधाम ।

 

पंद्रह दिवसीय मिथिला परिक्रमा का डोला मटिहानी पहुंचने पर मटिहानी के मान महंत जगन्नाथ दास शास्त्री, मटिहानी के मेयर हरि प्रसाद मंडल सहित सैकड़ों साधु -संत तथा स्थानीय नागरिकों नेडोला का भव्य स्वागत किया। मटिहानी मठ की परिक्रमा के बाद डोला परिक्रमा गाछी पहुंचा। परिक्रमा में साधु संतों के भोजन तथा जलावन की व्यवस्था मटिहानी मठ तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा किया गया है।

मटिहानी नगरपालिका रोशनी, पेयजल की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन महोतरी ने बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनात की है।10मार्च को जनकपुरधाम से 10किलोमीटर उत्तर कचुरी राम जानकी मंदिर से निकला डोला का रात्रि पड़ाव हनुमान गढ़ी कुवा रामपुर में हुआ।11मार्च को कलना,12मार्च को फूलहर होते हुए 13मार्च को मटिहानी पहुंचा हैं।