-11वां बार्षिक साधारण सभा संपन्न
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
भगवान बचत तथा ऋण सहकारी संस्था लिमिटेड का 11वां बार्षिक साधारण सभा शनिवार को जनकपुरधाम में सुधीर कुमार झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस साधारण सभा के प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के उप मेयर किशोरी साह थे। प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए किशोरी साह ने कहा कि सहकारी संस्था जनता के लिए परोपकारी संस्था है। लेकिन इसमें विकृति आ गया है।आये दिन सहकारी संस्था जमा पूंजी को लेकर भाग जाते हैं तो समय पर ऋणी व्याज तथा मूलधन नहीं चुकाते हैं।इससे सहकारी संस्था के विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। इसलिए सहकारी संस्था को इस पर ध्यान देना चाहिए।

भगवान बचत तथा ऋण सहकारी संस्था के शेयर धनी तथा ऋण धारक तथा अन्य खाताधारक के प्रति अच्छे व्यवहार का ही नतीजा है की यह सहकारी संस्था काफी उन्नति की है। कार्यक्रम में हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय, नेपाल औषधि व्यवसायी संघ धनुषा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, राम प्रकाश साह,राम कृपाल साह,राम शंकर महासेठ, रमेश साह ,अजय कुमार राउत सहित कई लोगों ने विचार रखे। भगवान बचत तथा ऋण सहकारी संस्था में 368सदस्य है। कुल पूंजी 4करोड़ 11लाख 72हजार803रूपया है।












