-कार्य में लापरवही को लेकर 46 राजस्व कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिला अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले 46 राजस्व कर्मचारी पर सख्ती दिखाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
बता दें कि अपर समाहर्ता श्री सिन्हा के द्वारा दाखिल- खारिज के कार्य को प्राथमिकता देते हुए इसके लिए निर्धारित समय सीमा के अन्दर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद जिला के दस अंचल के 46 राजस्व कर्मचारियों ने दाखिल-खारिज के कार्य में अत्यधिक विलम्ब किया।

इस पर नाराजगी प्रकट करते
हुए अपर समाहर्ता ने सभी 46 राजस्व कर्मचारियो से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि समीक्षा में पाया गया है कि रामगढवा, कोटवा, पहाड़पुर, रक्सौल, ढाका, घोड़ासहन, पकड़ीदयाल अंचल के पाँच-पाँच, फेनहारा, तेतरिया अंचल के चार तथा सदर अंचल मोतिहारी के तीन राजस्व कर्मचारियों के द्वारा दाखिल-खारिज के कार्य में अत्यधिक विलम्ब किया गया है। जिस पर उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।











