Advertisement

किसानों पर अंग्रेजों ने जहां जुल्म किया, मोदी सरकार में बना कृषि धाम: राधा मोहन

– मोतिहारी। राजन द्विवेदी

-किसानों पर अंग्रेजों ने जहां जुल्म किया मोदी सरकार में बना कृषि धाम

पूर्व केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री सह सांसद राधामोहन ने आज केंद्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र पिपराकोठी में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कृषि सह किसान मेला की तैयारी का जायजा लिया। वहीं संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इसी पीपरा कोठी में अंग्रेज किसानों पर ज़ुल्म ढाते थे, उनका दमन किया करते थे। आज वही पीपरा कोठी में मोदी सरकार ने केंद्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र स्थापित कर इस स्थल को कृषि धाम बना दिया है। जहां किसान कृषि का ज्ञान प्राप्त कर अच्छी किसानी शुरू कर दिया है।

इस केंद्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र में पशु प्रजनन अनुसंधान केन्द्र भी स्थापित किया गया है। जिसके माध्यम से पशुपालक किसानों को आवश्यक जानकारी दी जा रही है और पशुपालकों की समस्या दूर हो रही है। बताया कि तीन दिवसीय कृषि मेला में गरीब किसानों, पशुपालक किसान शामिल होंगे।