Advertisement

मोदी सरकार के गारंटी रथ से पांच सौ लोगों ने लिया योजना लाभ : डॉ लालबाबू प्रसाद

चंपारण की खबर::

-मोदी सरकार के गारंटी रथ से पांच सौ लोगों ने लिया योजना लाभ : डॉ लालबाबू प्रसाद

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

शहर के चंचल बाबा मठ के सामने एवं जानपुल चौक पर विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी सरकार की गारंटी रथ पहुंची। रथ के माध्यम से लगभग 500 लोगो ने लिया केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लिया। उक्त बातें आज मोदी सरकार गारंटी रथ के आगमन पर आयोजित लाभार्थी समारोह अवसर पर मोतिहारी नगर निगम के उप महापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद ने बताया। बताया कि जिनका बैंक खाता नही था, उनका खाता खुला। इस दौरान सभी बैंकिंग योजनाओं को खाता से जोड़ा गया। जिनके आधार कार्ड में कोई गड़बड़ी थी तो उसका सुधार किया गया। नए आधार कार्ड भी बनाये गए।

आयुष्मान कार्ड भी पंजीकरण हुआ और बनाये भी गए। मुफ्त ईलाज हुआ एवं दवा भी वितरित किये गए। गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए। फुटपाथ दुकानदारों को 10 हजार रुपये के प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बहुत कम ब्याज वाले लोन भी दिए गए। कार्यक्रम में नगर मिशन प्रबंधक शिप्रा कुंडू, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मी, प्रमोद शंकर सिंह, अभय कुमार गुल्लू, जय सिंह, संजीव कुमार मुन्ना जी, कृष्णा प्रसाद, नूर आलम सैफी, बैंक कर्मी, आयुष्मान कार्ड कर्मी, आधार कार्ड कर्मी, चिकित्सक एवं स्वास्थ कर्मी उपस्थित रहे।