संवाददाता। मुजफ्फरपुर।
जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गायघाट प्रखंड के (1) बेनीबाद से महुआरा,(2)भूसरा से प्रयागवाड़ी,(3) बोआरी डीह गुड्डी चौक से दुर्गानगर,(4) दहिला से भूसरा तक तथा (5) बरूआरी से लदौर तक जाने वाली सड़क का मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क संपर्क योजना (MR-3054) के तहत लगभग 06.50 (छः करोड़ पचास लाख) की राशि से निर्मित सड़कों का उद्घाटन किया।
वहीं बखरी पंचायत के पकड़ी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार एवं चारदीवारी निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला राजद प्रवक्ता अरविंद राय जी,पूर्व जिला पार्षद फूलबाबू राय जी, जिला राजद महासचिव सुनील कुमार राय जी, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता जी,पूर्व प्रमुख शिवशंकर राय जी, प्रखंड मीडिया प्रभारी मो० रेहान शेख जी,पंचायती राज प्रखंड प्रधान महासचिव धर्मेंद्र यादव जी,मो० जावेद जी,मो० रिजवी जी, देवेंद्र यादव जी,कृष्ण मोहन ठाकुर जी आदि दर्जनों नेताओं,कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य लोगों एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।











