Advertisement

जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी की ऐतिहासिक हुई विदाई, कहा: अविस्मरणीय रहेगा यहां का कार्यकाल

चंपारण की खबर::
-जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी की ऐतिहासिक हुई विदाई, कहा अविस्मरणीय रहेगा यहां का कार्यकाल

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिले के सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार की ऐतिहासिक विदाई आज समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन सभागार में हुआ। जहां वर्षों बाद डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार की सैकड़ों की तादाद में मौजूद पत्रकारों एवं विभागीय कर्मचारी ने शानदार तरीके से गीत व संगीत के बीच विदाई करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में मौजूद अपर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने गुप्तेश्वर जी के कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया। विदाई समारोह की अध्यक्षता पत्रकार विनोद कुमार सिंह ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन इंतजारूल हक ने किया।

वहीं पत्रकार अंजनी अशेष ने ” तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे”” गीत से समारोह में उपस्थित सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजन द्विवेदी ने फूल माला पहनाकर उनकी विदाई करते हुए सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और विदाई समारोह सह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि गुप्तेश्वर कुमार ने कहा कि मुझे यह चंपारण भाग्यशाली ही नहीं सदैव यादगार रहेगी। जहां के पत्रकार साथियों ने मेरी समस्याओं को कम किया। पत्रकारों के सहयोग से ही अपने कार्य में उपलब्धियां भी मिलीं। जिसके कारण मैं अपने आला अधिकारियों खास कर जिलाधिकारी के बीच मुझे सम्मान मिला।