-17दिनों के फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर प्रशिक्षण आयोजित
-आशा वर्करों एवं फैसिलिटरों को प्रशिक्षण दिया गया
-चिकित्सा पदाधिकारी ने कराया शुरुआत
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा में गुरुवार को 10 फरवरी से होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान कार्यक्रम को लेकर आशा वर्करों एवं फैसिलिटरों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद के द्वारा कराया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 फरवरी से यह विशेष अभियान चला कर फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी। 17 दिनों तक यह अभियान चलेगा।

बताया कि 2 साल से ऊपर के सभी उम्र के लोगों को दबा खिलाई जाएगी।इस दौरान तीन प्रकार की दवा खिलाया जाना है।असाध्य रोगियों को यह दवा नहीं खिलाना है। अभियान से जुड़े हुए विभिन्न बिंदुओं पर इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया एवं उनकी जिम्मेदारी तय की गई। इस दौरान हेल्थ मैनेजर सहित सीएचसी के विभिन्न स्तर के स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं आशा वर्कर तथा आशा फैसिलेटर उपस्थित थे।















