Advertisement

अयोध्या प्राण-प्रतिष्ठा में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र , जानकी मंदिर के महंत सहित नेपाल से 20लोगो का निमंत्रण

-प्राण प्रतिष्ठा में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र , जानकी मंदिर के महंत सहित नेपाल से 20लोगो का निमंत्रण

मधुकर। जनकपुरधाम।

अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में नेपाल केपूर्व राजा ज्ञानेन्द्र बिक्रम शाह, जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव, जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव, पशुपति मंदिर के काठमांडू के मुख्य पुजारी सहित 20लोगो को राम तीर्थ क्षेत्र से निमंत्रण मिला है। निमंत्रण मिलने पर जानकी मंदिर के महंत श्री राम तपेश्वर दास बैष्णव वेहद खुशी है।वे शनिवार को जनकपुरधाम से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।

जानकी मंदिर के मंदिर के महंत काफी भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि वेटी सीता तथा दामाद को नया गृह मिला है। इससे अधिक खुशी क्या हो सकता है। ज़िन्दगी में सबसे अधिक खुशी मिली है जव भगवान राम(दुल्हा सरकार)का प्राण प्रतिष्ठा 22जनवरी को है। जानकी मंदिर के महंत श्री राम तपेश्वर दास बैष्णव ने कहा कि भार पहले भेजा चुका है फिर भी जानकी मंदिर से सिंदूर, कीया, श्रृंगार के अन्य सामग्री साथ ले जायेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि जानकी मंदिर से भेजे गए सिंदूर से राम लला मंदिर में सीता जी का श्रृंगार किया जाएगा।