-Lok Sabha Election से पहले I.N.D.I. गठबंधन का पहला मैच, 18 जनवरी को इस सीट पर होगा सेमी-फाइनल!
नई दिल्ली।संवाददाता।
Lok Sabha Election 2024 से पहले I.N.D.I. गठबंधन अपना पहला चुनाव लड़ने जा रहा है। इसे लेकर आज आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इस दौरान उन्होंने इस चुनाव को देश की दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव कहा। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन है जो आईएनडीआईए गठबंधन का पहला चुनाव है।

राघव ने कहा, यह गठबंधन का पहला मैच है। 18 जनवरी को होने वाला चंडीगढ़ का मेयर चुनाव देश की राजनीति की दशा, दिशा बदलने वाला चुनाव है। यह चुनाव 2024 के चुनाव की नींव रखेगा। इस चुनाव में पहली बार I.N.D.I.A. बनाम भाजपा होने जा रहा है।











