-जय सियाराम घोष के साथ 11भार अयोध्या के लिए प्रस्थान
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
जय सियाराम की घोष के साथ 11सौ भार सुबह नौ बजे जानकी मंदिर से अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। प्रस्थान से पूर्व जानकी मंदिर में मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव, नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार , जानकी मंदिर के महंत श्री राम तपेश्वर दास बैष्णव, उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव , भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य दूत शशि भूषण कुमार सहित कई गणमान्य लोग ने भार को विदा किया। मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव भी भार लेकर जानकी मंदिर से जीरो माइल तक गये। फूल मालाओं से सुसज्जित ट्रक पर भार के साथ राम जानकी की झांकी का रथ के साथ दर्जनों वाहन अयोध्या के लिए प्रस्थान किए।

भार के साथ राम युवा कमिटी के अध्यक्ष परमेश्वर साह, महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, विश्व हिन्दू परिषद धनुषा जिला के अध्यक्ष संतोष साह, श्री रामानन्दीय श्री बैष्णव संघ के सदस्यों की सहभागिता के साथ जनकपुरधाम के मठ मंदिर के साधु -संत,महंत की सहभागिता है।भार के साथ 251लोगो की जत्था है। जनकपुरधाम से वीरगंज की ओर चले भार को जगह-जगह स्वागत किया गया। लादो बेला,बिन्नी, पिपरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुष्प तथा अक्षत से भार का स्वागत किया। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। जलेश्वर में जलेश्वर के मेयर सुरेश साह की नेतृत्व मे बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने भार का स्वागत किया। मनरा, मलंगवा, मौलापुर, सिमरौन गढ होते हुए देर रात तक भार वीरगंज पहुंचेगी।5जनवरी को वेतिया, गोरखपुर होते हुए रात तक अयोध्या भार पहुंचेगी।












