-दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पटना एयरपोर्ट पर वापस लौटी
पटना। सम्वाददाता।
इंडिगो की पटना-दिल्ली फ्लाइट आज तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद वापस पटना लौट आई। विमान सुरक्षित वापस एयरपोर्ट पर उतर गया। पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने इसकी जानकारी दी है।

तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने की कोशिश जारी है। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।












