Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के मेघ रतवारा में 26 को होगा RJD कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन

-मेघ रतवारा में 26 को कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के सुंदरपुर रतवारा पंचायत के मेघ रतवारा में 26 दिसंबर को कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को प्रखंड स्तरीय राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम के बाद राजद के प्रदेश प्रवक्ता (झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ)अनिल कुमार मल्लिक ने बताया कि बैठक में एमएलसी कारी सोहेब, राजद विधायक निरंजन राय, जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद सज्जाद, झुग्गी- झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शंकर राम, युवा जिला अध्यक्ष नीतीश यादव समेत जिला एवं प्रदेश के कई गणमान्य पार्टी पदाधिकारी की उपस्थिति रहेगी।

इससे पहले एमएलसी के स्वागत में पिलखी पुल से रतवारा तक बाइक मार्च निकाली जाएगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर रणनीति बनाई गई। इस दौरान रामेश्वर कुशवाहा, चंदेश्वर कुशवाहा, मो वसीर सवा,अशोक राय, शौकत अली,मो असरार,राहुल यादव,नरेश शर्मा,रविन्द्र साहनी,प्रभात मल्लिक, अरुण कुमार ,संजय कुमार आदि भी थे।