Advertisement

विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के मामले में पति एवं सास गिरफ्तार

-विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के मामले में पति एवं सास गिरफ्तार

-भेजा गया जेल
-पियर थाना के बन्दरा गांव का है मामला

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

विवाहिता की हत्या कर शव जला देने के घटनाक्रम को लेकर दर्ज मामले में पीयर पुलिस ने मृतका के पति एवं सास को गिरफ्तार कर जल भेज दिया है।

पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि पीयर थाना में दर्ज कांड संख्या 183/2023 में यह कार्रवाई की गई है। जिसमें पीयर थाना के बन्दरा में विवाहिता की हत्या कर उसके शव को चोरी से जला दिए जाने से संबंधित घटनाक्रम की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तकरीबन 3 महीना पहले की यह घटनाक्रम है। इस मामले में मृतका के पति गुड्डू सहनी एवं उसकी सास तेतरी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।वहीं एक दूसरी कार्यवाई में 20 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।