-पल्स पोलियो अभियान 10 से,प्रखण्ड के 25हज़ार से ज्यादा परिवारों के 19 हज़ार बच्चों को ड्राप पिलाने का लक्ष्य तय
-प्रखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक
-कुल 52 टीम, 18 पर्यवेक्षक, तीन ट्रांजिट टीम एवं दो मोबाइल टीम रहेंगी सक्रिय
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
प्रखंड क्षेत्र में 10 दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को बन्दरा सीएचसी के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें अभियान की सफलता को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि 10 तारीख से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड क्षेत्र के 25 हज़ार 77 परिवारों के तकरीबन 19 हज़ार बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड क्षेत्र में कुल 52 टीम, 18 पर्यवेक्षक, तीन ट्रांजिट टीम एवं दो मोबाइल टीम सक्रिय रहेंगी। बैठक में इसके अलावे अन्य विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और विभागीय निर्देश के आलोक में आवश्यक प्रस्ताव लिया गया। बैठक में बन्दरा बीडीओ, प्रखंड प्रमुख, जीविका के बीपीएम, पशुपालन अधिकारी,हेल्थ मैनेजर, मुखिया आदि भी मौजूद थे।













