कांटी।सम्वाददाता।
———–
कांटी में लीची गाछी में 1 व्यक्ति की शव मिला है।बताया जाता हैं कि कांटी थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के शहबाजपुर मठ के समीप लीची गाछी में एक व्यक्ति की शव मिला है ।
मामले की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की तफ्तीश किया एवं जिसमें मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला जिसमें लिखा हुआ था उपेंद्र तांती पिता विशुनदेव तांती ग्राम रमुनिया वार्ड 2 , वरमन गवा जिला खगड़िया।
वहीं, कांटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजकर पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई हैं।















