Advertisement

सरकार की है रोक,बाबजूद खेतों में पराली जला रहे किसान

-सरकार की है रोक,बाबजूद खेतों में पराली जला रहे किसान

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

सरकार एक ओर खेतों में पराली जलाने को लेकर कार्यवाई की चेतावनी दे रही है। पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ने की भी बात कही जा रही है, उसके बावजूद प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्र में किसानों के द्वारा बेखौफ तरीकों से खेतों में पराली (धान की खूंटी/जड़)जलाई जा रहे हैं।जिस पर न प्रखण्ड कृषि विभाग के अधिकारियों की गम्भीरता दिख रही है और न हीं जनप्रतिनिधियों की। प्रखंड के बन्दरा,हत्था,मुन्नी-बैंगरी एवं नूनफारा पंचायत क्षेत्र सहित प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों दिन दोपहर या शाम ढलने के बाद खेत में पराली जलते हुए देखा जा रहा है। इसके कारण से आसपास के इलाकों में धुंआ भी पसरा दिखता है।