Advertisement

पंचायत सरकार भवन की प्रस्तावित भूमि पर ग्रामीणों का एतराज,अन्यत्र निर्माण की मांग

-पंचायत सरकार भवन की प्रस्तावित भूमि पर ग्रामीणों का एतराज,अन्यत्र निर्माण की मांग,डीएम को आवेदन लिखकर की गई शिकायत

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के मुन्नी बैंगरी पंचायत में मानक शर्तों के विपरीत एवं विवादित भूमि पर पंचायत सरकार भवन निर्माण प्रस्ताव किए जाने की शिकायत केवट्सा के ग्रामीणों ने पूर्व उपमुखिया रामकुमार राय के नेतृत्व में जिलाधिकारी को आवेदन देकर की है। जिसमें ग्रामीणों ने पंचायत सरकार भवन के लिए वर्तमान में प्रस्तावित भूमि पर आपत्ति जताई है। आवेदन में लिखा गया है कि वर्तमान में प्रस्तावित भूमि जल ग्रहण क्षेत्र में है। जिस पर बाढ़ में करीब 10 से 12 फीट पानी रहता है।वह भूमि ग्राम विकास समिति की है और आबादी से दूर है।चौर में है और सुरक्षा की दृष्टि से भी उपयुक्त नहीं है। दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने उक्त प्रस्तावित भूमि को अनुपयोगी करार देते हुए,निर्माण की दृष्टि से जनहित में पंचायत क्षेत्र के अन्य स्थलों को सुझाया है। जिसमें सकरी गोसाई टोला सामुदायिक भवन परिसर, सकरीमन अस्पताल परिसर तथा कन्या मध्य विद्यालय से उत्तर पोखर युक्त जमीन आदि को चिन्हित एवं प्रस्तावित करते हुए ग्रामीणों ने यहां पंचायत भवन निर्माण करने की संभावना जताई है।जिसे विभिन्न दृष्टिकोण से जनउपयोगी बताया गया है।

आवेदन पर वर्तमान पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी का भी सत्यापन है। पूर्व उप मुखिया रामकुमार राय के नेतृत्व में मानधन कुमार, राजा कुमार, विनोद कुमार चौधरी, रंजीत कुमार, प्रमोद मंडल, संतोष कुमार, अरुण राय, मुकेश सहनी, विनय सहनी, रामप्रवेश राय, मंजीत राय, अविनाश कुमार, रंजीत शाह, अशोक कुमार, गणेश राय, आलोक राय, लक्ष्मी राय, पंकज सहनी, नरेश सहनी समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर एवं निशान आवेदन में शामिल है।साथ में संदर्भित स्थलों एवं विषयों के कागजात आदि भी संलग्न की गई है।पंसस पति विनोद चौधरी ने बताया कि मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश एवं तनाव की स्थिति बन रही है।