Advertisement

जनकपुरधाम के विकास में सभी का सहयोग आवश्यक -मेयर

-जनकपुरधाम के विकास में सभी का सहयोग आवश्यक -मेयर।

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के विकास में सभी का सहयोग आवश्यक है। उपयुक्त बातें शुक्रवार को गंगासागर छठ पूजा समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथग्रहण समारोह में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए मेयर मनोज कुमार साह ने कही है। उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम की जानकी मंदिर पूरे विश्व के करोड़ों हिन्दूओं के आस्था का केंद्र है। जनकपुरधाम के स्वच्छ और सुंदर तभी बन सकता है। जव सभी जनकपुरधाम वासी अपना कर्तव्य समझें। कचरा यथाभावी नहीं फेंके। डस्टबिन में डालें। नगरपालिका की गाड़ी आए तो कचरा उठा लेगा।मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि लावारिस पशु भी जनकपुरधाम की सड़कों को अवरोध पैदा करता था।इसके लिए गौशाला का निर्माण किया गया है।

लावारिस गाय छोड़ने बाले पशुपालक को जुर्माना वसूला जा रहा है।इससे पशुपालक अपने पशु के प्रति सजग हो रहे हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरि नारायण गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, सचिव राम चंद्र पंजियार,सह सचिव मनोज झा, कोषाध्यक्ष जगमोहन साह, सदस्य महेन्द्र मंडल,मनिष कुमार गुप्ता,शिव लाल दास, सुमित्रा देवी, नरेश साह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। निवर्तमान अध्यक्ष अशोक लाल दास की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 4के बार्डाध्यक्ष पं.सुरेश झा, महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता,राम चंद्र ठाकुर ,रमन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।