Advertisement

मुजफ्फरपुर : कटरा में माता चामुंडा के दरबार में गायघाट सामाजिक मंच ने लगाया भंडारा शिविर

-कटरा में माता चामुंडा के दरबार में गायघाट सामाजिक मंच ने लगाया भंडारा शिविर

मुजफ्फरपुर/कटरा।सम्वाददाता।

गायघाट सामाजिक मंच के द्वारा आज कटरा स्थित माता चामुंडा स्थान मंदिर के परिसर में भंडारा का आयोजन हुआ। इस भंडारे का उद्घाटन मंच के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मंत्री रामसूरत राय के द्वारा किया गया।
माता रानी को देसी घी में बने हुए हलुआ,फल, फूलों से पूजा अर्चना मंच के वरिष्ठ सदस्यों के साथ पूर्व मंत्री रामसूरत राय, सह विधायक (औराई )सह मंच के मुख्य संरक्षक के नेतृत्व में अर्पित किया गया,तदन्तर भंडारे की शुरुआत कराई गई।


भंडारे में हलुआ, चना ,फल , चाय, एवं पानी आने वाले श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धापूर्वक परोसा गया।
इस दौरान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष आनंद मोहन सिंह, रघुनाथ चौधरी उर्फ टुन्ना , अंटू देवी, राजीव रंजन उर्फ बमभोला सिंह,ओम प्रकाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, महेश्वर साह” चेगन, मुकुंद नन्दन कुंवर, जयदेव प्रसाद सिंह, रामनरेश प्रसाद सिंह, हेमंत कुमार सिंह, राम दर्शन सिंह, असन सिंह , अरविंद कुमार,शिव कुमार राज आदि कार्यकर्ताओं ने काफी सक्रियता से सेवा दिया।