चंपारण की खबर:::
-पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को एसपी ने दी श्रद्धांजलि
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
पुलिस स्मृति दिवस पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की याद में आज मोतिहारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने देश में अपने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मोतिहारी पुलिस लाइन में शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन में मौजूद अमर जवान स्मारक पर शहीदों को याद कर सलामी के साथ श्रद्धांजलि दी गई है। वहीं शहीदों के परिवार जनों को सम्मानित किया गया।













