-पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर रामपुरदयाल,सुंदरपुर रतवारा तथा मतलूपुर में हुई स्थल जांच
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक कुमार तिवारी।

जिले में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।जिलाधिकारी के द्वारा इसके लिए बैठकों का दौड़ जारी है,वहीं अब इस बीच निर्माण कार्य को लेकर संभावित एवं चिन्हित स्थलों का भौतिक सत्यापन सहित अन्य तरह की कार्रवाई शुरू की गई है। वरीय उपसमाहर्ता सह बन्दरा अंचलाधिकारी जुली कुमारी,अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त टीम के द्वारा बंदरा अंचल क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में संभावित उपयुक्त एवं चिन्हित स्थलों की भौतिक सत्यापन कार्य किए गए।

वरीय अधिकारी ने बताया कि बन्दरा अंचल क्षेत्र के रामपुरदयाल,सुंदरपुर रतवारा तथा मतलूपुर पंचायत क्षेत्र में पंचायत भवन निर्माण कार्य को लेकर संभावित एवं चिन्हित भूमी का सत्यापन किया गया। इस दौरान चिन्हित भूमि का सीमांकन कराया गया। नक्शा और खतियान का मिलान कराया गया। चिन्हित भूमि के संबंध में आवश्यक रिपोर्ट अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति के बाद अगली कार्रवाई संभव हो सकेगी। इस दौरान बन्दरा प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी, स्थानीय राजस्व कर्मचारी, अमीन, पंचायत सचिव, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया आदि भी मौजूद थे।












