चंपारण की खबर::
-बापूधाम मिल्क डेयरी प्रोड्यूसर कंपनी अपने सदस्यों को दशहरा पर दे रही है लाभांश : राधामोहन सिंह
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
जिले के पिपरा कोठी के अटल सभागर में आज बापूधाम मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा लाभांश संबंधित समारोह का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि समारोह में सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि मदर डेयरी सर्विसेस द्वारा पोषित बापूधाम मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, मोतिहारी की सातवीं वार्षिक आमसभा में घोषणा की गई थी कि वह सदस्य जो 31 मार्च, 2023 को जो भी सदस्य थे, उनकी हिस्सेदारी के साथ 7 प्रतिशत प्रति शेयर के समरूप लाभांश दी जाएगी, जो कि दशहरे के शुभ अवसर पर दी जा रही है।

श्री सिंह ने कहा कि इससे 55,947 वैसे सदस्य लाभान्वित होंगे, जिन्होंने अपनी संस्था बापूधाम मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के विकास और खुद की उन्नति के लिए कठिन परिश्रम किया है।












