Advertisement

मौसम: मानसून की विदाई,अब गुलाबी ठंड का एहसास

-मानसून की विदाई,अब गुलाबी ठंड का एहसास

सम्वाददाता। पटना।

उत्त्त्तर बिहार से मानसून की विदाई हो गईं है। कहीं भी वर्षा होने की संभावना नहीं है। नवरात्र के दौरान मां की अराधना में मौसम का भी साथ मिलेगा। दिन में धूप खिलेगी। शाम में हल्की ठंड का एहसास होगा। वर्षा नहीं होगी। पश्चिमी हवा मंद-मंद चलकर सुकून देगी। ज्यादा ठंड भी नहीं होगी। इससे स्नान ध्यान करने में भी कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी। 20 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। वरीय मौसम विज्ञानी डा ए सतार ने बताया कि आगे एक सप्ताह तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा, हल्के बादल का भी प्रभाव रहेगा। आद्रता अधिकतम 70 व न्यूनतम 35 प्रतिशत रहेगा। तापमान में हल्की वृद्धि होगी। धीरे धीरे ठंड बढ़ेगा।