-पीयर थाना में जनता दरबार आयोजित
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।
पीयर थाना में शनिवार को भूमि-विवाद संबंधी मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें वरीय उपसमाहर्ता सह बन्दरा अंचल अधिकारी जुली कुमारी के द्वारा मामले की सुनवाई की गई। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में दो नए मामले दर्ज किए गए। वहीं रामपुरदयाल के एक मामले की सुनवाई की गई,जबकि तेपरी के एक भूमि विवाद से जुड़े हुए मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

उन्होंने बताया कि भूमि विवाद से जुड़े हुए मामलों को लेकर प्रमुखता एवं गंभीरता के साथ प्रत्येक शनिवार को पीयर थाना में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें त्वरित गति से मामलों के ऑन स्पॉट निपटारे करने की कोशिश रहेगी। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद के मामलों को लेकर क्षेत्र में कहीं कोई उपद्रव या हिंसक वारदात नहीं हो। इसको रोकने के उद्देश्य से जमीनी मामलों के निपटारों को लेकर बन्दरा अंचल के अधीनस्थ हल्का कर्मियों एवं पीयर एवं हत्या ओपी पुलिस को भी आवश्यक करवाई तत्परता से करने को कहा गया है।












