Advertisement

मोतिहारी: जनता दरबार में आए 49 आवेदनों की आन द स्पॉट हुई सुनवाई

चंपारण की खबर::

– जनता दरबार में आए 49 आवेदनों की आन द स्पॉट हुई सुनवाई
– डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामलों के निष्पादन का दिया निर्देश

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

आज समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 49 आवेदनों की डीएम ने आन द स्पॉट सुनवाई की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मामलों को ससमय निष्पादन का निर्देश दिया। जनता दरबार कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने की। उन्होंने बताया कि जनता के दरबार में जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों से आए 49 आवेदन कर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की गई है ।


प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मवत निदान सुनिश्चित किया जाएगा।
जनता दरबार में आए मामलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज विभाग, भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व आदि विभाग के आवेदन को शीघ्र निष्पादन हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी जनता दरबार , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, महिला हेल्पलाइन, जिला स्वास्थ्य विभाग आदि उपस्थित थे।