-प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में की गई विभागीय कार्यों की समीक्षा
दीपक। बन्दरा/मुजफ्फरपुर।
जिले के बन्दरा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रकोष्ठ में आयोजित की गई।जिसका संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सदस्य सचिव प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति बन्दरा आमना वसी द्वारा किया गया।

जिसमें वरीय उपसमाहर्ता सह बन्दरा अंचलाधिकारी जुली कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शारदा सहनी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अर्जुन पासवान,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।बीडीओ ने सभी विभागों के कार्यों के अद्दतन स्थिति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।वहीं सभी विभागों के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय बनाकर कार्य करने का अनुरोध किया।












