Advertisement

56 शिक्षकों का 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 9 से

-56 शिक्षकों का 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 9 से

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के पत्र के आलोक में मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षकों का 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 9 से 14 अक्टूबर तक सीटीई तुर्की मुजफ्फरपुर में संचालित होना है।

इसके लिए कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,बन्दरा ने प्रखंड क्षेत्र के 10 विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के सूची के साथ प्रतिनियुक्ति का पत्र जारी किया है। वहीं दूसरी ओर तीसरी से पांचवी के शिक्षकों का 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 9 से 14 अक्टूबर तक डायट,रामबाग मुजफ्फरपुर में संचालित होना है। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 46 शिक्षकों की सूची के साथ प्रति नियुक्ति का पत्र जारी किया गया है।