-बिहार में जातिगत सर्वे का आंकड़ा जारी
सम्वाददाता। पटना।
बिहार के मुख्य सचिव श्री विवेक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार जाति आधारित गणना 2022 की पुस्तिका का किया विमोचन। बिहार सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में 82% हिन्दू, 17.7% मुसलमान, .05% ईसाई, .08% बौद्ध धर्म, .0016% कोई धर्म नहीं है। बिहार में धानुक जाति की संख्या 2.13, कुर्मी 2.87, कुशवाहा 4.27, ब्राह्मण 3.67, राजपूत 3.45, मुसहर की आबादी 3.08, मल्लाह जाति की आबादी 2.6, भूमिहार 2.89, अनुसूचित जनजाति 1.68, सोनार 0.68, कुम्हार 1.04, बढ़ई 1.45, कानू 2.21, यादव 14.26, कायस्थ 0.60, धोबी 0.83, नाई 1.59, पिछड़ा वर्ग 27.12 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01, पिछड़ा वर्ग 27.12, अनुसूचित जाति 19.65, सामान्य वर्ग 15.52 प्रतिशत वहीं बिहार की कुल आबादी 13,07, 25 , 310 है, जिनमें पिछड़ा वर्ग 3,54,63,936, अत्यंत पिछड़ा वर्ग — 4,70,80,514, अनुसूचित जाति 2,56,89,820, अनुसूचित जनजाति 21,99,361, अनारक्षित 2,02,91,679 हैं।













