-भटगामा-मधुरपट्टी घाट पर नौका हादसा प्रकरण पर डिप्टी सीएम से मिले RJD विधायक,तेजस्वी ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाई के निर्देश
दीपक कुमार तिवारी।पटना/मुजफ्फरपुर।
मंगलवार को पटना में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जो ग्रामीण कार्य विभाग सह पथ निर्माण विभाग के विभागीय मंत्री भी हैं से गायघाट विधायक निरंजन राय उनके आवासीय कार्यालय पटना में मिलकर बागमती नदी के भटगामा-मधुरपट्टी
घाट पर 14 सितंबर 2023 को हुए नाव दुर्घटना के दर्दनाक हादसा में 12 छात्र- छात्राओं एवं अन्य लोगों की मौत की घटना की विस्तृत जानकारी दी।इस घटनाक्रम के अलावे पूर्व में हुए घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा अतिशीघ्र दुर्घटना स्थल पर आरसीसी पुल निर्माण कराने हेतु मांग पत्र सौंपा।

विधायक के बताया कि उप मुख्यमंत्री ने इस हृदय विदारक नाव दुर्घटना में मृतकों एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए आश्वस्त किया कि निश्चित रूप से वहां जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाएगा। डिप्टी सीएम ने तत्काल हीं ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर फौरन पुल निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देशित किया।इधर मुजफ्फरपुर के राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने भी घटनास्थल पर जनहित में पुल निर्माण की यथाशीघ्र एवं अनिवार्य आवश्यकता जताई है।












