-अब आशा वर्कर बांटेंगी कंडोम,परिवार नियोजन को लेकर लोगों को करेंगी जागरूक
बन्दरा। दीपक।
क्षेत्र में अब आशा वर्कर कंडोम बांटेंगी एवं परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। इसके लिए सभी को वर्क टास्क सौंपे गए हैं।बन्दरा पीएचसी में प्रखण्ड के आशा वर्करों की बैठक आयोजित की गई।

जिसमें परिवार नियोजन के साधनों को लेकर सभी को निर्देशित किया गया एवं कार्य लक्ष्य दिए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा माला-N एवं कंडोम वितरण पर जोड़ दिया गया। प्रत्येक आशा को अनिवार्य लक्ष्य दिया गया है। लोगों को जागरूक कर 3 अंतरा इंजेक्शन लगवाने,2बंध्याकरण कार्य कराने,50 कंडोम बंटवाने,20माला-N बंटवाने का लक्ष्य प्रत्येक आशा को निर्धारित किया गया है।वहीं 100प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया गया है।
















