-पिलखी पुल से फिर महिला ने लगाई बूढ़ी गंडक नदी में छलांग
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
बूढ़ी गंडक नदी का पिलखी पूल इन दोनों सुसाइड ब्रिज के रूप में सुमार होने लगा है। शुक्रवार को एक महिला फिर इस पुल से नदी में छलांग लगा ली। प्रत्यक्षदर्शी मछुआरों का बताना है कि जब वे लोग नदी किनारे मछली पकड़ने के लिए जाल लगा रहे थे। इसी दौरान पुल से एक महिला बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। कुछ दूर आगे वह पानी में तैरती हुई बढ़ी, लेकिन इसके बाद वह नदी की धारा में डूब गयी। वही पुल पर मौजूद ग्रामीणों का बताना था कि नदी में छलांग लगाने से पहले वह महिला आई और पुल पर कुछ देर तक टहलती रही और मौका की तलाश करती रही। फिर अचानक वह नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय पिरापुर पंचायत के मुखिया गुड्डू कुमार ने बताया कि उन्हें भी पिलखी पुल से एक महिला के नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली है, हालांकि वह महिला बन्दरा प्रखंड क्षेत्र की नहीं बताई गई है।
![]()
संभवत: आशंका है कि वह मुरौल प्रखंड क्षेत्र या किसी दूसरे क्षेत्र की है। उसकी पहचान अब तक नहीं सामने आ सकी है और ना हीं कहीं शव हीं देखा गया है।वहीं देर रात इस संदर्भ में पियर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि उन्हें इस तरह की घटना की कोई सूचना नहीं है। ज्ञात हो पिछले महीने भी एक महिला ने पिलखी पुल से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।इससे पहले उसकी पुत्री ने भी छलांग लगाई थी।पुल निर्माण के बाद से इसके अलावे भी कई घटनाएं यहां घटित हो चुकी है।















