Advertisement

राजद नेता के घर में अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग,कमरे के कोने में छिपकर पूरे परिवार ने बचाई जान

-राजद नेता के घर में अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग,कमरे के कोने में छिपकर पूरे परिवार ने बचाई जान

सम्वाददाता। पटना।

खबर रोहतास जिला से है। जहां नोखा थाना क्षेत्र के हथिनी गांव में राजद नेता आशुतोष सिंह के आवास पर बीते रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई चक्र फायरिंग किया। जिस दौरान पूरे गांव में दहशत फैल गई। बताया जाता है कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने राजद नेता के आवास के बाहर पहुंचकर देर रात फायरिंग शुरू कर दी।गोलियों की आवाज सुनकर आशुतोष सिंह अपने पूरे परिवार के साथ कमरे में छिप गए। सूचना पर नोखा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मौके से गोलियों के खोखा भी बरामद किया गया है।